Israel-Iran War Update: ईरान-इजरायल युद्ध का पांचवां दिन! IRGC ने तेल अवीव पर हमला, इजरायल ने शीर्ष ईरानी कमांडर को मार गिराया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को तेल अवीव में सैन्य खुफिया और मोसाद फैसिलिटी सहित "प्रमुख इजरायली खुफिया स्थलों" पर हमले किए.

Israel-Iran Conflict (Photo Credits: X/Wikimedia Commons)

Israel-Iran War Update: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को तेल अवीव में सैन्य खुफिया और मोसाद फैसिलिटी सहित "प्रमुख इजरायली खुफिया स्थलों" पर हमले किए. वहीं, इजरायली वायु सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में हवाई हमलों की एक नई शुरुआत की है. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयरोस्पेस बल ने तड़के एक "प्रभावी अभियान" चलाया, जिसमें उसने इजरायल की 'अत्यधिक एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम' को भेद दिया.

एलिट फोर्स ने दावा किया कि हमलों में विशेष रूप से इजरायली सेना के अमन मुख्यालय और "मोसाद से संबंधित हत्या अभियानों" की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुविधा को निशाना बनाया गया.

ये भी पढें: Israel-Iran War Update: ‘बिना शर्त समर्पण चाहिए, हमारी नजर अयातुल्ला पर है’: ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख

ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान ने मोसाद और सैन्य खुफिया केंद्रों पर अपने हमलों में 'काफी संख्या में' अधिकारियों और कमांडरों को मार गिराया. रिपोर्ट किए गए हमलों के बाद इजरायली सेना ने घोषणा किया कि उसने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी को मध्य तेहरान में एक कमांड सेंटर पर रात भर किए हवाई हमले में मार गिराया है. शादमानी ने चार दिन पहले ही यह पद संभाला था, उन्होंने घोलम अली राशिद का स्थान लिया था, जो पिछले इजरायली हमले में मारे गए थे.

इस बीच, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसकी वायु सेना ने पश्चिमी ईरान में हवाई हमलों की एक नई शुरुआत की है. बयान में कहा गया, "हमलों के हिस्से के रूप में, कई जगह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल लांचरों पर हमला किया गया." दिन की शुरुआत में, इजरायल ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की, जिनमें से कुछ हर्जलिया शहर सहित देश के मध्य क्षेत्रों में गिरीं, जिससे कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक इजरायल रक्षा बलों के आकलन के अनुसार, ईरान के हमले में इजरायल पर लगभग 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. इस्लामिक रिपब्लिक और इजरायल के बीच घातक हवाई संघर्ष का पांचवां दिन है, जिसमें ईरान में कम से कम 244 लोग और इजरायल में 24 लोग मारे गए हैं.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ईरान में इजरायल द्वारा किए गए अचानक हवाई हमलों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट