विदेश

VIDEO: ट्रेडमिल पर दौड़ाते-दौड़ाते बेटे की ले ली जान! मासूम का वजन कम करने के लिए क्रूर पिता ने उठाया खौफनाक कदम

पिता ने ट्रेडमिल की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बच्चा कई बार ट्रेडमिल से गिर गया. इसके बावजूद पिता ने बेटे को बार-बार ट्रेडमिल पर चढ़ाया और दौड़ाता रहा. इस क्रूर सज़ा के बाद बेटे की मौत हो गई.

VIDEO: ट्रेडमिल पर दौड़ाते-दौड़ाते बेटे की ले ली जान! मासूम का वजन कम करने के लिए क्रूर पिता ने उठाया खौफनाक कदम

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी पिता क्रिस्टोफर ग्रेगोर (31 वर्ष) पर आरोप है कि उसने अपने बेटे कोरी मिक्कीओलो को ट्रेडमिल पर क्रूर सज़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह घटना मार्च 2021 की है, जब ग्रेगोर ने अपने बेटे कोरी को न्यू जर्सी के एक फिटनेस सेंटर में ट्रेडमिल पर दौड़ाया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ग्रेगोर ने ट्रेडमिल की गति और झुकाव बढ़ा दिया, जिससे कोरी कई बार ट्रेडमिल से गिर गया. इसके बावजूद, ग्रेगोर ने उसे बार-बार ट्रेडमिल पर चढ़ाया और दौड़ाता रहा. इस क्रूर सज़ा के बाद, कोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए.

कोरी की मां ब्रेना मिक्कीओलो ने अदालत में बताया कि ट्रेडमिल की घटना के बाद कोरी की तबीयत बिगड़ती चली गई. 2 अप्रैल 2021 को, कोरी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कोरी की मौत शरीर पर लगी चोटों और दिल में आई एक गहरी चोट के कारण हुई थी. इसके बाद ग्रेगोर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, ग्रेगोर के वकील का दावा है कि कोरी की मौत निमोनिया से हुई थी, न कि ट्रेडमिल की घटना से. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग भले ही हैरान हो जाएँ, लेकिन कोरी की मौत का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

यह मामला अमेरिका में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में ग्रेगोर के प्रति काफी गुस्सा है. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है और सबकी निगाहें फैसले पर टिकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).