अफगानिस्तान के जाबुल में सरकारी अस्पताल के पास ट्रक में हुआ विस्फोट, 7 की मौत 85 घायल
अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल के पास ट्रक में बम विस्फोट होने से करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 85 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विस्फोट सुबह करीब छह बजे हुआ और इस धमाके से कई कार्यालयों के भवन और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसका निशाना एनडीएस कार्यालय था.
काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) के जाबुल प्रांत में गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल के पास ट्रक में बम विस्फोट होने से करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 85 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. टोलो न्यूज ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब छह बजे हुआ और इस धमाके से कई कार्यालयों के भवन और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (National Directorate of Security) कार्यालय भी अस्पताल के करीब स्थित है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि घटना में एनडीएस की किसी कर्मचारी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है. तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसका निशाना एनडीएस कार्यालय था.
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला, 10 की मौत
बता दें कि अफगानिस्तान एसी घटना बढ़ गई है, कुछ दिनों पहले हुए धमाके में 10 की मौत हो गई थी. उन्हें काबुल स्थित सरकारी कार्यालय परिसर के पास गुरुवार को तालिबान के आत्मघाती हमले में दजर्नो घायल हो गए
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

