जरुरी जानकारी

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, नौ की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोयले की एक खदान में बुधवार को मीथेन गैस की वजह से विस्फोट हो गया, जिसमें नौ खनिकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, नौ की मौत
पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट(प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर)

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोयले की एक खदान में बुधवार को मीथेन गैस की वजह से विस्फोट हो गया, जिसमें नौ खनिकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोहाट जिले के डेरा आदम खेल शहर के अखोरवाल इलाके में हुआ.

पुलिस के मुताबिक, नौ मजदूरों के शवों को निकाल लिया गया है जबकि कोयला खदान में फंसे अन्य तीन खनिकों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अबतक तीन खनिक जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).