काबुल हवाईअड्डे के निकट सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, हमले में कई लोगों की गई जान

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाईअड्डे के निकट बुधवार को आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हो गई. जिन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, वे कई बम हमलों के लिए जिम्मेदार हैं. प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल शाह के अनुसार, घंटों चली मुठभेड़ में दो विस्फोट भी हुए. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

काबुल आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों में मुठभेड़ (Photo Credits : IANS)

काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में हवाईअड्डे के निकट बुधवार को आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हो गई. विश्वस्त सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

एक सूत्र ने नाम छिपाते हुए समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "अफगानिस्तान स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बुधवार तड़के कसाबा के पास छापेमारी की. इस दौरान, सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी हुई और सशस्त्र आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई."

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान: काबुल में फिर हुआ बम धमाका, 2 पुलिसकर्मियों की हुई मौत

सूत्रों ने कहा कि जिन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, वे कई बम हमलों के लिए जिम्मेदार हैं. ये आतंकवादी मंगलवार शाम उत्तरी काबुल में सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट के लिए भी जिम्मेदार हैं, जिसमें एंटी नारकोटिक्स के पांच जवानों की मौत हो गई थी.

प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल शाह के अनुसार, घंटों चली मुठभेड़ में दो विस्फोट भी हुए. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सूत्र ने कहा, "हमले की और जानकारी मीडिया से बाद में साझा की जाएगी." लगभग 50 लाख की आबादी वाली राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो साल में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\