एजेंसी न्यूज

Haiti: जेल के सुरक्षाकर्मियों पर बरसाई गोलियां, कई कैदी भागे, जेल निदेशक की मौत

घटना राजधानी पोर्ट-ऑ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई. इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था. 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे.

Haiti: जेल के सुरक्षाकर्मियों पर बरसाई गोलियां, कई कैदी भागे, जेल निदेशक की मौत
जेल/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैती, 26 फरवरी : घटना राजधानी पोर्ट-ऑ प्रिंस (Port-au prince) के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई. इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा Canada) ने कराया था. 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था. गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनायी देती रहीं.

जेल निदेशक की मौत की पुष्टि करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जेल में छापेमारी की तैयारी कर रहे थे. हत्या के मामले में सजा काट रहे 37 वर्षीय जॉन हिप्पोलाइट (John hippolite) को गोली लगी जबकि एक कैदी फरार हो गया. यह भी पढ़ें : America: अमेरिका में भारतवंशी अमेरिकी ऊर्जा विशेषज्ञ को कृषि विभाग में अहम पद पर नियुक्त किया गया

जेल के पास करीब सात शव थे, जिनकी पहचान की जा रही है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारे गये सारे लोग कैदी थे या किसने उन्हें गोली मारी. अधिकारियों ने फिलहाल घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).