Earthquake in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में सुबह तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता
रविवार, 18 मई की सुबह अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जब लोग गहरी नींद से जागने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुबह 5:06 बजे भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों को हिला दिया.
Earthquake in Arunachal Pradesh: रविवार, 18 मई की सुबह अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जब लोग गहरी नींद से जागने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुबह 5:06 बजे भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों को हिला दिया. यह भी पढ़े: China Earthquake: चीन के झोंगहे में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता; लोगों में दहशत
भूकंप की तीव्रता 3.8 रही
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई. झटके मध्यम श्रेणी के होने के कारण किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय निवासियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. डर की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखे गए.
इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके
इसी दिन यानी रविवार, 18 मई को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, यह झटके भारतीय समयानुसार तड़के 2:50 बजे आए, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई और इसका केंद्र धरती से लगभग 58 किलोमीटर की गहराई में था. अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
शनिवार को अफगानिस्तान में भी आया भूकंप
इसके एक दिन पहले, शनिवार को अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए. यह झटके सुबह 4:26 बजे महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 36.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.83 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था और इसकी गहराई 120 किलोमीटर दर्ज की गई.
पिछले एक सप्ताह में एशिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
पिछले एक सप्ताह के दौरान एशिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि अब तक इन भूकंपों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियां चिंता का विषय बनी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

