Earthquake in Japan: जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग
जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है. हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक कारणों से जापान और आसपास के प्रशांत महासागरीय क्षेत्रों में भूगर्भीय गतिविधियां लगातार जारी हैं.
Earthquake in Japan: जापान के बोनिन द्वीप समूह (Bonin Islands) क्षेत्र में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. भूकंप के झटके महसूस होते ही तटीय और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्रों के अनुसार, इस भूकंप से फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या सुनामी की चेतावनी की तुरंत खबर नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
जापान प्रशांत महासागर के अत्यधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूगर्भीय हलचल देखने को मिलती है. यह भी पढ़े: Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में तड़के भूकंप के तेज झटके, 5.2 तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग; VIDEO
वानुआतू द्वीप समूह में भी आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश वानुआतू में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, वानुआतू में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई थी. यह भूकंप 24 अक्टूबर को सुबह आया था.
प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में लगातार आ रहे ये झटके वैज्ञानिकों के लिए अध्ययन का विषय बने हुए हैं.
क्यों आते हैं बार-बार भूकंप: वैज्ञानिक कारण
पृथ्वी की सतह के नीचे मुख्य रूप से 7 बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं, जो लगातार बेहद धीमी गति से घूमती रहती हैं. जिन स्थानों पर ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, उन्हें फॉल्ट लाइन कहा जाता है.
बार-बार टकराने से इन प्लेटों के कोनों पर दबाव (Pressure) बनने लगता है. जब यह दबाव एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो ऊर्जा अचानक बाहर निकलने का रास्ता खोजती है. इस भूगर्भीय उथल-पुथल के कारण ही धरती की सतह पर कंपन या भूकंप महसूस होता है.
रिक्टर स्केल और नुकसान का पैमाना
भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर मापा जाता है.
-
2.0 या उससे कम: इन्हें 'माइक्रो' भूकंप कहा जाता है, जो आमतौर पर इंसानों द्वारा महसूस नहीं किए जाते.
-
4.5 या उससे अधिक: इस तीव्रता का भूकंप कमजोर इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है.
-
7.0 या उससे अधिक: इस श्रेणी के भूकंप बेहद विनाशकारी माने जाते हैं, जो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं.