भूकंप के झटकों से दहला ईरान, 2 की मौत और 100 घायल
ईरान का कर्मानशाह प्रांत रविवार को रिएक्टर पैमाने 5.9 तीव्रता पर आए भूकंप के झटकों से दहल उठा. भूकंप के चलते हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई.
तेहरान: ईरान का कर्मानशाह प्रांत रविवार को रिएक्टर पैमाने 5.9 तीव्रता पर आए भूकंप के झटकों से दहल उठा. भूकंप के चलते हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीएनएन के मुताबिक, भूकंप का केंद्र तजेहाबाद शहर से नौ किलोमीटर और जावनरुड शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर था. दोनों शहर ईरान-इराक सीमा के पास स्थित है. भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.
ईरान की आपातकालीन एवं प्राकृतिक आपदा एजेंसी ने सरकारी प्रेस टीवी को बताया कि क्षेत्र में पांच बचाव दल भेजे गए हैं.
इराक के बगदाद के निवासियों ने सीएनएन को बताया कि उन्हें राजधानी में भूकंप के झटके महसूस हुए. बगदाद ईरान सीमा से लगभग 342 किमी दूर स्थित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

