पाकिस्तान में बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश के कारण 39 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान में तेज बारिश के कारण कम से कम 39 लोग मारे गए हैं और 135 लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी...

मुसलाधार बारिश (Photo Credit- Pixel)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान (Pakistan) में तेज बारिश के कारण कम से कम 39 लोग मारे गए हैं और 135 लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी. जियो न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मूसलधार बारिश से करीब 80 घर ध्वस्त हो गए.

एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने इस्लामाबाद में 57 एमएम, रावलपिंडी में 24 एमएम, लाहौर में 43 एमएम, गुजरांवाला में 40 एमएम और पेशावर में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की है. अधिकारियों ने पंजाब, इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा में और धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी भी दी है.

यह भी पढ़ें: मौसम अपडेट: देशभर में तेज आंधी और बारिश का कहर, अब तक 28 लोगों की मौत, खेतों में खड़ी फसल बर्बाद

पाकिस्तानी मीडिया की मंगलवार के रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान में बारिश से सर्वाधिक नुकसान हुआ है. कई क्षेत्रों में घरों की दीवारें और छत टूटकर गिर गईं. कराची और पंजाब के शहरों में तेज हवाओं की वजह से पेड़ और साइनबोर्ड टूट कर गिर गए.

इस सप्ताह की शुरुआत में कराची में स्कूल की दीवार गिरने से कई बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई थी. वहीं एक अन्य घटना में कैदियों को ले जा रहे एक वाहन पर पेड़ टूटकर गिरने से कई कैदी घायल हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Ind vs Pak T20 WC 2026: ICC की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का U-टर्न, भारत के साथ अब मैच खेलने को हुआ राजी; 15 फरवरी को होगा दोनों देशों के बीच मुकाबला

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

\