Christchurch Attack: दुबई ने न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को शुक्रिया अदा करने के लिए बुर्ज खलीफा पर दिखाई उनकी तस्वीर

दुबई ने क्राइस्टचर्च (Christchurch) हमले पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) की प्रतिक्रिया के लिए उनका शुक्रिया अदा करने की खातिर दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर दिखाई...

इमारत बुर्ज खलीफा और शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Photo Credit- Twitter)

दुबई:  दुबई ने क्राइस्टचर्च (Christchurch) हमले पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) की प्रतिक्रिया के लिए उनका शुक्रिया अदा करने की खातिर दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर उनकी तस्वीर दिखाई.

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Mohammed bin Rashid Al Maktoum) ने हमले के बाद ‘‘मुस्लिम समुदाय के लिए अर्डर्न के समर्थन’’ की प्रशंसा की. न्यूजीलैंड (New Zealand) में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 15 मार्च को एक बंदूकधारी ने हमला करके 50 लोगों की जान ले ली थी.

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च हमला: दो मस्जिदों में हुए जानलेवा हमले के बाद खिलाड़ी तमीम इकबाल ने किया ट्वीट, कहा- पूरी टीम को हमलावरों से बचा लिया गया

अल मकतूम ने ट्वीट किया, ‘‘विश्वभर में मुस्लिम समुदाय को हिला देने वाले आतंकवादी हमले के बाद सहानुभूति एवं सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और न्यूजीलैंड का धन्यवाद. डेढ़ अरब मुसलमान इसके लिए उनका सम्मान करते हैं.’’

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स