विदेश

भारत दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट, लिखा- मैं फेसबुक पर नंबर 1 और पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर

शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत जाना उनके लिए सम्मान की बात है. ट्रंप ने लिखा, 'सम्मान की बात, मुझे लगता है कि मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर 1 है और नंबर 2 भारत के प्रधानमंत्री हैं. वास्तव में दो हफ्तों में मैं भारत जा रहा हूं, इसे लेकर उत्साहित हूं.'

भारत दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट, लिखा- मैं फेसबुक पर नंबर 1 और पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) फरवरी के आखिरी सप्ताह में भारत का दौरा करेंगे. अपने पहले भारत दौरे के लिए डोनाल्ड ट्रंप बेहद उत्साहित हैं. उनके ट्वीटस को देखकर इस बात का पता चलता है. अपनी भारत यात्रा के दौरान वह पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद में भव्य रोड शो और 'हाउडी मोदी' जैसा प्रोग्राम करेंगे. 'केम छो ट्रंप' के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ हजारों लोगों की सभा को संबोधित करेंगे. अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद उत्साहित है. शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत जाना उनके लिए सम्मान की बात है. ट्रंप ने लिखा, 'सम्मान की बात, मुझे लगता है कि मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर 1 है और नंबर 2 भारत के प्रधानमंत्री हैं. वास्तव में दो हफ्तों में मैं भारत जा रहा हूं, इसे लेकर उत्साहित हूं.'

इससे पहले अपने भारत दौरे को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, "मैं भारत जा रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास 5 मिलियन से 7 मिलियन तक लोग होंगे. एयरपोर्ट से नए स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) तक सिर्फ 50 से 60 लाख लोग होंगे. व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह (पीएम नरेंद्र मोदी) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह बेहतर इंसान भी हैं.'

दो हफ्तों में भारत जा रहा हूं-

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था. वह बेहद खुश है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी इस महीने भारत की यात्रा पर आ रहे हैं और यहां उनका भव्य एवं यादगार स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आने को लेकर बहुत खुश हूं, हमारे माननीय अतिथियों का यादगार स्वागत किया जाएगा.'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा विशेष है तथा यह भारत..अमेरिका मैत्री को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम होगा.

यह भी पढ़ें- भारत दौरे को लेकर बेहद उत्सुक हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कहा- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त और बेहतर इंसान. 

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत में रहेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहेंगी. दो दिन की भारत यात्रा में राष्ट्रपति ट्रंप दिल्ली और अहमदाबाद का दौरा करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप की यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.  इस यात्रा के जरिए अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूती मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).