VIDEO: मैं एलन मस्क को बहुत पसंद करता हूं... अरबपति से 180 मिलियन डॉलर का दान पाकर खुश हुए डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की तारीफ की. हजारों लोगों की भीड़ के सामने उन्होंने कहा, "मुझे एलन मस्क बहुत पसंद है. क्या आप सब उसे पसंद करते हैं? मैं उसे बहुत पसंद करता हूं!"

अमेरिकी राजनीति में नया ट्विस्ट आ गया है! 2024 राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क का जमकर समर्थन किया है. हज़ारों लोगों की भीड़ के सामने उन्होंने कहा, "मुझे एलन मस्क बहुत पसंद है. क्या आप सब उसे पसंद करते हैं? मैं उसे बहुत पसंद करता हूं!"

आपको बता दें कि एलन मस्क ने ट्रंप के चुनाव अभियान में हर महीने 45 मिलियन डॉलर दान करने का वादा किया है, यानी जुलाई से अक्टूबर तक 180 मिलियन डॉलर! यही नहीं, मस्क ने अपनी कंपनियों SpaceX और X का मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया से टेक्सास शिफ़्ट करने का भी फैसला किया है, जो ट्रंप की पार्टी का गढ़ है. ऐसा माना जा रहा है कि मस्क यह फैसला एक ऐसे कानून के विरोध में लिया है जो ट्रांसजेंडर बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है.

2016 में हिलरी क्लिंटन का समर्थन करने वाले मस्क ने अब ट्रंप को अपना पूरा समर्थन दिया है. यह कहानी एक रोमांचक मोड़ ले चुकी है. मस्क ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा समर्थन करता हूं और उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद करता हूं."

दिलचस्प बात ये है कि पहले मस्क, ट्रम्प की "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" नीति को पसंद करते थे. मस्क का मार्स कॉलोनाइज़ेशन और सस्टेनेबल एनर्जी का विज़न भी ट्रंप की सोच से मेल खाता था, लेकिन समय के साथ ट्रंप की नीतियों से मस्क का रिश्ता खराब होने लगा. ट्रेड पॉलिसीज़, जो Tesla के कारोबार को नुकसान पहुंचा रही थीं, और दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर होने वाली आलोचनाएं, इन सब से दूरियां बढ़ने लगीं.

2020 में ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में दोनों के बीच दरार और गहरी हो गई. ट्रंप के विवादास्पद बयान और मस्क के अन्य राजनीतिक नेताओं का समर्थन, दोनों की आपसी दुश्मनी की वजह बन गए.

अब 2024 के चुनाव से पहले मस्क का समर्थन ट्रंप के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है,  जिसे ट्रंप भी समझते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\