ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने मई में घोषणा की थी कि वह ईरान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर रहे हैं.
वाशिंगटन. ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने के बाद ट्रंप प्रशासन सोमवार को ईरान पर प्रतिबंध लगाएगा. समाचार पत्र 'द हिल' के मुताबिक, कई महत्वपूर्ण प्रतिबंध जिसमें तेलों की बिक्री भी शामिल हैं, ये नवंबर तक प्रभावी हो पाएंगे. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2015 में परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद अमेरिका उस पर दोबारा प्रतिबंध लगा रहा है और उन्हें कड़ाई से लागू करेगा.
ट्रंप ने मई में घोषणा की थी कि वह ईरान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर रहे हैं.
बराक ओबामा प्रशासन के दौरान ये समझौता हुआ था, जिसके तहत ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने के एवज में उस पर से आर्थिक प्रतिबंध हटाने की बात कही गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

