विदेश

Donald Trump-PM Modi Talk: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीपावली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई; प्रधानमंत्री ने किया धन्यवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा.

Donald Trump-PM Modi Talk: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीपावली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई; प्रधानमंत्री ने किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X)

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर : अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर (Social Media Platform x) व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी ने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें."

दूसरी ओर व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हुए. भारतीय समुदाय के प्रमुख व्यापारिक नेता भी इस समारोह में शामिल हुए. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दीया जलाया और इसे "अंधकार पर प्रकाश की विजय में विश्वास का प्रतीक" बताया. इसके साथ ही उन्होंने "भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं" दीं. उन्होंने आगे कहा, "यह अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत है. दीपावली के दौरान, लोग दुश्मनों की पराजय, बाधाओं के दूर होने और बंदियों की मुक्ति की पुरानी कहानियों को याद करते हैं. दीए की लौ की चमक हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, लगन से काम करने और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए हमेशा धन्यवाद देने की याद दिलाती है." यह भी पढ़ें : Nepal: नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात की

भारतीय राजदूत ने दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में व्हाइट हाउस खोलने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति महोदय, सबसे पहले मैं आपके घर, व्हाइट हाउस, ओवल ऑफिस को दीपावली के प्रकाशोत्सव के लिए खोलने के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. आप इस उत्सव के माध्यम से विविधता की शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए यह वास्तव में एक बड़ा सम्मान है. मेरे प्रधानमंत्री और मेरी ओर से, आपको और आपके प्रियजनों को, विशेष रूप से अमेरिका में 50 लाख से अधिक भारतीय प्रवासियों को, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. हम कामना करते हैं कि दीपावली का प्रकाश आपकी सफलता और भारत की शक्ति पर चमकता रहे."

ट्रंप सरकार में सेवारत सबसे प्रमुख भारतीय अमेरिकियों में से एक, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने के लिए ट्रंप की प्रशंसा की और कहा, "पहली पीढ़ी का भारतीय-अमेरिकी होना सम्मान की बात है. आपके नेतृत्व में, लाखों अमेरिकी उस सपने को जी रहे हैं, और यहां ओवल ऑफिस में दीपावली मना रहे हैं, जिसके बारे में आपने कहा था... यह बुराई पर अच्छाई की जीत है. यह एक अविश्वसनीय सम्मान है. दुनिया भर के भारतीय अमेरिकी, दुनिया भर के भारतीय इस बात से रोमांचित हैं कि आप इस विविधता को दुनिया के साथ साझा करने वाले इतने प्रखर नेता हैं."

वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी और कहा, "मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है." राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2025 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).