विदेश

Donald Trump Inauguration: जो बाइडेन के साथ US Capitol पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, थोड़ी देर में लेंगे शपथ

अमेरिका को 47वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप अब से कुछ देर में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच गए हैं.

Donald Trump Inauguration: जो बाइडेन के साथ US Capitol पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, थोड़ी देर में लेंगे शपथ
Donald Trump Inauguration | X

Donald Trump Inauguration: अमेरिका को 47वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप अब से कुछ देर में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच गए हैं. ट्रंप परिवार व्हाइट हाउस पहुंचा, जहां बाइडन के परिवार ने उनका स्वागत किया. शपथ ग्रहण से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का व्हाइट हाउस में स्वागत किया.

एक दूसरे का अभिवादन करने और फोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने चाय और कॉफी का लुत्फ लेते हुए निजी तौर पर बातचीत की. ट्रंप के कार से उतरने के बाद बाइडन ने उनसे कहा, “एक बार फिर आपका स्वागत है.” बाइडन ट्रंप का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले गए.

बाइडन ने ट्रंप का व्हाइट हाउस में स्वागत करके सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की परंपराओं को बहाल किया. इससे पहले 2021 में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप शामिल नहीं हुए थे.

डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह LIVE

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे. अमेरिकी इतिहास में ट्रंप दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन जाएंगे जो व्हाइट हाउस से बाहर होने के बाद सत्ता में वापस आ रहे हैं.

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नेशनल स्टेच्युअरी हॉल में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, कैबिनेट सदस्य और संसद सदस्यों समेत 200 अतिथि शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).