विदेश

किम जोंग और डोलाल्ड ट्रंप जल्द ही करेंगे एक-दूसरे से मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ बैठक की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं.

किम जोंग और डोलाल्ड ट्रंप जल्द ही करेंगे एक-दूसरे से मुलाकात
Photo Credits: (Wikimedia Commons)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ बैठक की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं. ट्रंप ने कहा, "हम 12 जून को सिंगापुर में मिलने पर विचार कर रहे हैं. इस मुलाकात की तारीख और स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की किम जोंग इन के साथ औचक मुलाकात के बाद उनके पहले सार्वजनिक संबोधन के बाद शनिवार देर रात ओवल ऑफिस में यह बयान दिया.

मून जे इन ने अपने संबोधन में कहा था कि किम जोंग अभी भी परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं और ट्रंप से मुलाकात करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि किम जोंग उन और मून जे इन के बीच शनिवार को कोरिया के सीमावर्ती गांव पनमुनजोम में औचक मुलाकात हुई थी. इससे पहले दोनों नेताओं के बीच पहली ऐतिहासिक मुलाकात पनमुनजोम में ही 27 अप्रैल को हुई थी.

वहीँ उसरी तरफ उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने भी डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा व्यक्त की. किम जोंग ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ मुलाकात के दौरान यह इच्छा जताई.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, "किम जोंग ने 12 जून को अमेरिका और प्योंगयांग के बीच वार्ता में मून जे इन के अथक प्रयासों के लिए उनका आभार जताया और इस ऐतिहासिक वार्ता को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की."

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2018 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).