पाकिस्तान: कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में जले शवों की पहचान के लिए होगा डीएनए परीक्षण

पाकिस्तान में एक ट्रेन में आग लगने से जलकर मरे अधिकांश लोगों के शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए परीक्षण कराने की योजना बनाई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. पाकिस्तान में एक ट्रेन में आग लगने से जलकर मरे अधिकांश लोगों के शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए परीक्षण कराने की योजना बनाई है.

कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में एक ट्रेन में आग लगने से जलकर मरे अधिकांश लोगों के शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए (DNA) परीक्षण कराने की योजना बनाई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. कराची (Karachi) से रावलपिंडी (Rawalpindi) जा रहे एक यात्री ट्रेन में खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट के चलते आग लग गई थी.

डॉन न्यूज ने शुक्रवार को रहीम यार खान शहर के डिप्टी कमिश्नर जमील अहमद (Jamil Ahmad) के हवाले से कहा कि परिजनों को दफनाने के लिए शव सौंपे जाने से पहले 52 जले शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट की आवश्यकता है. रावलपिंडी से चलने वाली तेजगाम एक्सप्रेस के तीन डिब्बे गुरुवार को हुई इस त्रासदी में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे, जिसके चलते कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, 65 लोगों की मौत 30 से ज्यादा लोग घायल

अधिकांश पीड़ित पाकिस्तान के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक वार्षिक तब्लीगी इज्तिमा में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे. इस समारोह में हर साल लाहौर के बाहर एक गांव में चार लाख लोग जुटते हैं, जो एक साथ दुआएं करते हैं, खाते-पीते और साथ सोते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी