विदेश

Good News!!! लंदन में भी मनाया जा रहा है दिवाली का त्योहार, काली पूजा के साथ नई परंपरा की हुई शुरुआत

सीबीसी के एक बयान में कहा गया, “दीपावली हिंदू कैलेंडर के सबसे महत्त्वपूर्ण उत्सवों में शामिल रहा है और यह मां काली की वार्षिक पूजा के साथ पड़ता है.

Good News!!! लंदन में भी मनाया जा रहा है दिवाली का त्योहार, काली पूजा के साथ नई परंपरा की हुई शुरुआत
Photo Credits: Pixabay

लंदन: लंदन में मनाए जाने वाले वार्षिक दीपावली उत्सव के तहत दक्षिणी लंदन के क्रोयडोन उपनगर में बुधवार को संपन्न एक अनूठी काली पूजा के साथ नयी परंपरा की शुरुआत की गई. गैर लाभकारी संगठन क्रोयडोन बंगाली कनेक्शन (सीबीसी) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सैकड़ों भारतीय प्रवासियों के साथ ही स्थानीय राजनीतिज्ञों को आकर्षित कर सकता है. सीबीसी के एक बयान में कहा गया, “दीपावली हिंदू कैलेंडर के सबसे महत्त्वपूर्ण उत्सवों में शामिल रहा है और यह मां काली की वार्षिक पूजा के साथ पड़ता है.

यह पहली बार है जब ये दोनों महा उत्सव एक साथ लंदन में मनाए जा रहे हैं.” इस कार्यक्रम में क्रोयडोन सेंट्रल से लेबर पार्टी की सांसद सारा जोन्स और क्रोयडोन काउंसिल की मेयर बर्नाडेट खान शामिल होंगे. इसमें दीप जलाने के साथ ही पूजा-पाठ भी शामिल होगा और भारतीय भोजन के साथ इसका समापन होगा. काली पूजा पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).