विदेश

What is ‘Man Mum’ Trend: 5 मिनट की झप्पी के लिए ₹600 दे रहीं लड़कियां, नौजवान लड़के खूब कमा रहे पैसा! चीन में बढ़ रही है 'मैन मम' की डिमांड

चीन में इन दिनों एक अनोखा और तेजी से बढ़ता चलन सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. यहां की युवतियां मानसिक तनाव और अकेलेपन से राहत पाने के लिए अब 'मैन मम' से पैसे देकर झप्पी ले रही हैं.

What is ‘Man Mum’ Trend: 5 मिनट की झप्पी के लिए ₹600 दे रहीं लड़कियां, नौजवान लड़के खूब कमा रहे पैसा! चीन में बढ़ रही है 'मैन मम' की डिमांड
Photo- Pixabay

What is ‘Man Mum’ Trend: चीन में इन दिनों एक अनोखा और तेजी से बढ़ता चलन सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. यहां की युवतियां मानसिक तनाव और अकेलेपन से राहत पाने के लिए अब 'मैन मम' से पैसे देकर झप्पी ले रही हैं. यह झप्पी सिर्फ 5 मिनट की होती है और इसके लिए करीब 50 युआन (करीब 600 रुपये) तक खर्च किए जा रहे हैं. 'मैन मम' शब्द पहले जिम जाने वाले मसल्स वाले पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसका मतलब बदल गया है. अब यह ऐसे पुरुषों के लिए कहा जाता है जो दिखने में मजबूत हों लेकिन उनके अंदर ममता, धैर्य और कोमलता जैसे गुण भी हों.

इन पुरुषों को लड़कियां इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि वे सिर्फ बाहरी रूप से ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी सहारा देने वाले होते हैं.

ये भी पढें: चीनी सीमा के पास भारत के बांध बनाने का विरोध क्यों?

कैसे होता है संपर्क?

लड़कियां इन 'मैन मम्स' से संपर्क करने के लिए खासतौर पर चैट ऐप्स का इस्तेमाल करती हैं. मुलाकातें ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर होती हैं जैसे मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल या पार्क. वहां सिर्फ एक हग यानी झप्पी होती है, कोई और संपर्क नहीं. पहले ऑनलाइन बातचीत में लड़कियां यह तय करती हैं कि सामने वाला व्यक्ति भरोसेमंद है या नहीं. उसका व्यवहार कैसा है और वो दिखने में कैसा है.

भावनात्मक जुड़ाव की तलाश

हाल ही में एक थकी हुई छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह अपने थीसिस के तनाव से उबरने के लिए एक “दयालु और फिट मैन मम” से हग लेना चाहती है. उसने लिखा, “मैंने सेकेंडरी स्कूल में एक बार हग लिया था और बहुत सुरक्षित महसूस किया था. हम बस मेट्रो स्टेशन पर पांच मिनट के लिए गले लग सकते हैं.” यह पोस्ट वायरल हो गई और 1 लाख से ज्यादा कमेंट्स आए.

एक महिला ने तो यह भी बताया कि ओवरटाइम के तीन घंटे बाद उसने एक मैन मम से तीन मिनट की हग ली. उस दौरान वह अपने बॉस को लेकर सारी भड़ास निकाल पाई और मैन मम ने उसके कंधे पर धीरे से हाथ रखकर उसे तसल्ली दी.

महिलाएं भी बन रही हैं 'मैन मम'

दिलचस्प बात यह है कि अब कुछ लंबी और फिट महिलाएं भी 'मैन मम' की भूमिका में आ रही हैं. यानी सिर्फ पुरुष ही नहीं, कुछ महिलाएं भी दूसरों को गले लगाकर भावनात्मक राहत दे रही हैं.

यह ट्रेंड दिखाता है कि आज की तेज रफ्तार और तनाव भरी जिंदगी में लोग शारीरिक नहीं बल्कि भावनात्मक छूअन की तलाश में हैं. चीन में यह चलन तेजी से बढ़ रहा है और शायद आने वाले समय में दूसरे देशों में भी देखने को मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).