पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

पाकिस्तान में पिछले चार दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मौसम के और गंभीर होने के कारण आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रहने को कहा है.

(Photo : X)

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल : पाकिस्तान में पिछले चार दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मौसम के और गंभीर होने के कारण आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रहने को कहा है.

मध्य पंजाब प्रांत में आसमानी बिजली गिरने से सात बच्चों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. अन्य 21 लोग उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए. बलूचिस्तान के दक्षिणी प्रांत में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है. बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल मरने वालों की संख्या 50 हो गई है. यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर: झेलम नदी में यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी, छह लोगों की मौत

खराब मौसम के कारण पंजाब में गेहूं की फसल की कटाई बंद हो गई है. ऐसी उम्मीद है कि गुरुवार से शुरू होने वाली बारिश के दौर से न केवल कटाई में और देरी होगी, फसल को भी नुकसान होगा. जुलाई और सितंबर के बीच मानसून के मौसम के बाहर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारी बारिश, तूफान और बाढ़ असामान्य है.

गौरतलब है कि साल 2022 में पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद बीमारियों के फैलने से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया था, जिससे 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड