अमेरिका में COVID-19 के कारण मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, अब तक कुल 16 लाख 95 हजार से अधिक लोग महामारी से संक्रमित
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार हो गया है. अमेरिकी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी. कुल मामलों में से अकेले न्यूयॉर्क स्टेट में 3 लाख 64 हजार 965 मामले सामने आए हैं, जबकि यहां 29 हजार 370 मरीजों की मौत हुई हैं.
न्यूयॉर्क, 28 मई: अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार हो गया है. अमेरिकी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "यूएस में बुधवार तक कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए मरीजों की मौत का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार हो गया."
समाचार एजेंसी ने सीएसएसई के हवाले से कहा कि अमेरिका में अब तक कुल 16 लाख 95 हजार 776 लोग कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए हैं. देश में सबसे अधिक कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित हुआ राज्य न्यूयॉर्क है.
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर से थर्राया अमेरिका, COVID-19 से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
कुल मामलों में से अकेले न्यूयॉर्क स्टेट में 3 लाख 64 हजार 965 मामले सामने आए हैं, जबकि यहां 29 हजार 370 मरीजों की मौत हुई हैं. सीएसएसई के डेटा के अनुसार, पांच हजार से अधिक मौतों वाले अन्य राज्यो में न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और इलिनोइस जैसे स्टेट शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

