इंडोनेशिया: बाढ़ और भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 77, कई लोग अभी भी लापता
इंडोनेशिया (Indonesia) के पपुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के पपुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को जयापुरा जिला के गावों में बाढ़ और भूस्खलन होने के बाद 116 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं. अधिकारी ने सिन्हुआ से कहा, "हमारे कर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है." 4,000 से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर स्थित शिविरों में रुके हैं.
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया: अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 63, तलाशी अभियान जारी
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि भूस्खलन से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था. हालिया बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से अचानक यह बाढ़ आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

