US Cyber Attack: अमेरिका में बड़ा साइबर अटैक! दवाइयों की दुकानों में अफरा-तफरी, दवाइयां मिलना मुश्किल, मरीजों को रही परेशानी

अमेरिका में कई दवाइयों की दुकानों में दवाओं के ऑर्डर करने में देरी हो रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक पर साइबर हमला हुआ है.

US Pharmacies Outages Due to Cyberattack: अमेरिका में कई दवाइयों की दुकानों में दवाओं के ऑर्डर करने में देरी हो रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक पर साइबर हमला हुआ है.

चेंज हेल्थकेयर" नामक कंपनी पूरे अमेरिका में दवाओं के ऑर्डर और मरीजों के भुगतान को संभालती है. कंपनी को बुधवार की सुबह इस अटैक के बारे में सूचना मिली. चेंज हेल्थकेयर ने कहा, "हमारी कंपनी नेटवर्क व्यवधान का सामना कर रही है जो एक साइबर सुरक्षा समस्या से जुड़ा है. हमारे विशेषज्ञ इस मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं. जैसे ही हमें बाहरी खतरे का पता चला, हमने अपने भागीदारों और मरीजों की सुरक्षा के लिए तुरंत अपने सिस्टम को बंद कर दिया ताकि आगे कोई नुकसान न हो."

पूरे देश में फ़ार्मेसियों ने सूचनाएं जारी की हैं कि चेंज हेल्थकेयर पर हमले से मरीजों के ऑर्डर प्रोसेस करने में दिक्कत आ रही है. फ़ार्मेसियों ने कहा कि जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, हम अपडेट प्रदान करेंगे.

पूरे देश में फार्मेसियों ने नोटिस लगाए हैं कि Change Healthcare पर साइबर हमला उनके मरीजों के ऑर्डर को बाधित कर रहा है. कंसास में मैककॉनेल एयर फोर्स बेस के आसपास स्थित एक चिकित्सा केंद्र, 22nd मेडिकल ग्रुप ने कहा"हम 22d मेडिकल ग्रुप में एक अस्थायी फार्मेसी आउटेज का सामना कर रहे हैं. इससे असुविधा हो सकती है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं. हमारी टीम जल्द से जल्द पूरी फार्मेसी सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है."

सेवा में रुकावट कल जारी रह सकती है, लेकिन Change Healthcare ने सेवा बहाल करने के लिए कोई निश्चित समयरेखा नहीं दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट