COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के 18.89 करोड़ से ज्यादा मामले
पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.89 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और टीकाकरण 3.56 अरब लोगों का हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.
वाशिंगटन, 17 जुलाई : पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.89 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और टीकाकरण 3.56 अरब लोगों का हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं. शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 189,441,350, 4,074,120 और 3,567,645,976 है.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 334,051,023 और 608,809 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 31,026,829 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,308,109), फ्रांस (5,906,421), रूस (5,835,523), तुर्की (5,507,455), यूके (5,353,240), अर्जेंटीना (4,737,213), कोलंबिया (4,601,335), इटली (4,281,214) स्पेन (4,100,222), जर्मनी (3,749,944) और ईरान (3,485,940)है. यह भी पढ़ें : COVID-19: भारत में COVID-19 के 38,079 नए केस, 560 की मौत
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 540,398 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत (412,531), मेक्सिको (235,740), पेरू (194,849), रूस (144,446), यूके (128,913), इटली (127,851), फ्रांस (111,641), कोलंबिया (115,333) और अर्जेंटीना (101,158) देशों में मौत के मामले 100,000 से ज्यादा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

