COVID-19 Update: रूस में कोरोना के 180,071 नए मामले
रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 180,071 नए मामले सामने आए, जिससे देशभर में मामलों की संख्या बढ़कर 12,810,118 हो गई है. ये जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने दी.
मास्को, 7 फरवरी : रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 180,071 नए मामले सामने आए, जिससे देशभर में मामलों की संख्या बढ़कर 12,810,118 हो गई है. ये जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने दी. आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को कहा कि देशभर में एक दिन में 661 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जिससे यह संख्या बढ़कर 335,414 हो गई, जबकि बीते 24 घंटे में ठीक 59,583 लोग ठीक हुए हैं.
इसी के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,569,271 हो गई. इस बीच, रूस के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मास्को में कोरोना के 18,856 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,495,891 हो गई है . यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 83,876 नए मामले, 895 और मरीजों की मौत
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 8.5 करोड़ रूसी नागरिकों को टीकों की कम से कम एक खुराक मिली है और 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है. आंकड़ों से पता चला है कि देश में हर्ड इम्युनिटी का स्तर 64.1 प्रतिशत हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

