Coronavirus Worldwide Update: दुनियाभर में COVID-19 का आकड़ा 2.56 करोड़ के पार, अबतक 855,444 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.56 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 855,000 से अधिक हो गई हैं. ब्राजील 3,950,931 संक्रमण और 122,596 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.
वाशिंगटन, 2 सितंबर: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.56 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 855,000 से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि बुधवार सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 25,660,482 हो गई है और इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 855,444 हो गई है.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में 6,073,174 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहीं यहां अब तक 184,644 लोगों की मौत हो चुकी है. यह देश दुनिया में प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर है. ब्राजील 3,950,931 संक्रमण और 122,596 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Coronavirus Update: आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4 हजार के पार
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 3,691,166 स्थान पर है. उसके बाद रूस 997,072, पेरू 652,037, दक्षिण अफ्रीका 628,259, कोलंबिया 615,094, मैक्सिको 606,036, स्पेन 470,973, अर्जेंटीना 428,239, चिली 413,145, ईरान 376,894, ब्रिटेन 339,385, फ्रांस 323,968, सऊदी अरब 316,670, बांग्लादेश 314,946, पाकिस्तान 296,149, तुर्की 271,705, इटली 270,189, जर्मनी 246,015, इराक 238,338, फिलीपींस 224,264, इंडोनेशिया 177,571, कनाडा 131,422, यूक्रेन 126,279, कतर 118,994, इजरायल 118,538, बोलिविया 116,598, इक्वाडोर 114,309 और कजाकिस्तान 105,872 हैं.
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत 65,288, मैक्सिको 65,241, ब्रिटेन 41,592, इटली 35,491, फ्रांस 30,666, स्पेन 29,152, पेरू 28,944, ईरान 21,672, कोलंबिया 19,662, रूस 17,250, दक्षिण अफ्रीका 14,263 और चिली 11,321 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

