विदेश

COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख अधिक संक्रमितों की हुई मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 61 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 71 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 38 हजार 571 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 1 जून: कोरोना वायरस (Coronairus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 61 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 71 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में सोमवार सुबह तक कुल 61 लाख 65 हजार 181 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 71 हजार 995 रही."

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 4 हजार 358 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 89 हजार 364 मामले दर्ज किए गए हैं. कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के 5 लाख 14 हजार 849 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 05 हजार 843 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्‍ट में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, 1,90,535 मामलों के साथ फ्रांस और जर्मनी को छोड़ा पीछे

वहीं, 2 लाख 76 हजार 156 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 39 हजार 479 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 32 हजार 997 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 90 हजार 609 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 89 हजार 09 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 83 हजार 410 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 64 हजार 476 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 63 हजार 942 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 51 हजार 466 मामलों के साथ ईरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 38 हजार 571 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है. वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 415 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 314 मौतों के साथ ब्राजील, 28 हजार 805 मौतों के साथ फ्रांस और 27 हजार 127 मौतों के साथ स्पेन शामिल हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).