विदेश

कोरोना वायरस का कहर: COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 45 लाख के पार, 3 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 45 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख सात हजार से अधिक हो गई है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 87 हजार 530 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 42 हजार 819 मामले दर्ज किए गए हैं.

कोरोना वायरस का कहर: COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 45 लाख के पार, 3 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना से जंग (Photo Credit- Pixabay)

वाशिंगटन, 16 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 45 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख सात हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शनिवार सुबह तक कुल 45 लाख 53 हजार 406 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 07 हजार 486 रही."

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 87 हजार 530 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 42 हजार 819 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 62 हजार 843 मामलों के साथ रूस का स्थान है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: गोवा में तीन और लोग संक्रमित पाए गए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11 हुई

वहीं, 2 लाख 38 हजार 04 मामलों के साथ ब्रिटने, 2 लाख 30 हजार 183 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 23 हजार 885 मामलों के साथ इटली, 2 लाख 18 हजार 223 मामलों के साथ ब्राजील, 1 लाख 79 हजार 630 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 75 हजार 233 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 46 हजार 457 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 16 हजार 635 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 34 हजार 78 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 610 मौतों के साथ इटली, 27 हजार 532 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 495 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 817 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).