Rajapaksa’s Son Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे योषिता के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योषिता राजपक्षे को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. योषिता पर सरकारी संपत्ति की अवैध रूप से हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। यह कार्रवाई उनके खिलाफ चल रहे जांच के हिस्से के रूप में की गई है.

(Photo Credits Twitter)

Rajapaksa’s Son Yoshitha  Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योषिता राजपक्षे को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. योषिता पर सरकारी संपत्ति की अवैध रूप से हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप हैं. यह कार्रवाई उनके खिलाफ चल रहे जांच के हिस्से के रूप में की गई है.

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे का बेटा योषिता गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि योषिता को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा. वहीं श्रीलंका में इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीति और विरोध प्रदर्शन तेज हो सकते हैं, क्योंकि राजपक्षे परिवार लंबे समय से सत्ता में रहा है. यह भी पढ़े: Imran Khan Arrested: रिहाई के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिर गिरफ्तार

 भ्रष्टाचार को लेकर  2015 का है मामला

योषिता  एक पूर्व नौसेना अधिकारी हैं. जानकारी के अनुसार उन्हें उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया है. योशिता की यह गिरफ्तारी साल 2015 से पहले अपने पिता के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान एक संपत्ति खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार को लेकर हुई हैं.

योषिता श्रीलंका के खिलाड़ी भी रहे हैं

योषिता एक पूर्व नौसेना अधिकारी रहने के साथ ही खिलाड़ी भी रहे हैं. इन्होंने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के मुख्य कर्मचारी के रूप में भी काम किया है.

महिंदा राजपक्षे के दूसरे नंबर के बेटे हैं योषिता

योषिता  महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं. योशिता की गिरफ्तारी से पहले उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस पूछताछ की थी.

वहीं इससे पहले शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपित महिंदा राजपक्षे ने अपनी सुरक्षा बहाल करने और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उनकी सुरक्षा को पिछले महीने सरकार ने काफी कम कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड