विदेश

Coronavirus Worldwide Cases: COVID-19 वैश्विक महामारी का आकड़ा 2.43 करोड़ के पार, अब तक 829,861 संक्रमितों की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.43 का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 829,000 हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 62,594, भारत 60,472 और चिली 11,072 हैं.

Coronavirus Worldwide Cases: COVID-19 वैश्विक महामारी का आकड़ा 2.43 करोड़ के पार, अब तक 829,861 संक्रमितों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: AFP)

वाशिंगटन, 28 अगस्त: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.43 का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 829,000 हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने ताजे अपडेट में बताया कि शुक्रवार की सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 24,356,619 हो गई है और इससे हुई मौतों की संख्या 829,861 हो गई है.

वहीं सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है. यहां 5,863,363 मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमण से 180,595 मौतें दर्ज की गई हैं. ब्राजील 3,761,391 संक्रमण और 118,649 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Delhi Corona Cases Update: दिल्ली में COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए 1,840 नए पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट घटकर 89.5% हुई

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे 3,310,234 स्थान पर है, और उसके बाद रूस 972,972, दक्षिण अफ्रीका 618,286, पेरू 613,378, मेक्सिको 579,914, कोलंबिया 572,243, स्पेन 429,507, चिली 404,102, अर्जेंटीना 380,292, ईरान 367,796, ब्रिटेन 332,491, सऊदी अरब 311,855, बांग्लादेश 304,583, फ्रांस 297,485, पाकिस्तान 294,638, तुर्की 263,998, इटली 263,949, जर्मनी 240,571, इराक 219,435, फिलीपींस 205,581, इंडोनेशिया 162,884, कनाडा 128,836, कतर 117,988, यूक्रेन 114,663, बोलिविया 112,094, इक्वाडोर 111,219, इजराइल 110,403 और कजाकिस्तान 105,243 है.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 62,594, भारत 60,472, ब्रिटेन 41,564, इटली 35,463, फ्रांस 30,581, स्पेन 28,996, पेरू 28,124, ईरान 21,137, कोलम्बिया 18,184, रूस 16,758, दक्षिण अफ्रीका 13,628 और चिली 11,072 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).