Coronavirus Updates: रूस में दर्ज कोरोना के 14,185 नए मामले
रूस में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 14,185 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो एक दिन पहले दर्ज हुए 14,861 मामलों से कुछ कम है.
मॉस्को, 15 फरवरी : रूस (Russia) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 14,185 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो एक दिन पहले दर्ज हुए 14,861 मामलों से कुछ कम है. यहां के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है. सेंटर के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वक्त यहां संक्रमितों की संख्या 4,071,883 है. अब तक कुल 80,126 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 3,593,101 मरीज वायरस को मात देकर पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं.
रूस में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को है. यहां 1,559 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 956,178 हो गई है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 10.8 करोड़ के पार
देश में अब तक 10.68 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

