विदेश

कोरोना संकट: US में लगातार दूसरे दिन भी करीब 2000 लोगों की मौत, न्‍यूयॉर्क में मचा हाहाकार

नोवल कोरोनावायरस के कारण अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में दो हजार लोगों की मौत हुई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक अमेरिका में इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 14,739 के पार पहुंच गई है.

कोरोना संकट: US में लगातार दूसरे दिन भी करीब 2000 लोगों की मौत, न्‍यूयॉर्क में मचा हाहाकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

वाशिंगटन: नोवल कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण अमेरिका (US) में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में दो हजार लोगों की मौत हुई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक अमेरिका में इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 14,739 के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही महामारी से अमेरिका में मरने वालों की संख्या स्पेन से अधिक हो गई है. स्पेन (Spain) में कोरोना ने अब तक 14,555 लोगों की जान ली है. हालांकि अमेरिका में मौत का आंकड़ा इटली से कम है. इटली (Italy) में जानलेवा वायरस से 17,669 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) ने सीएसएसई (Johns Hopkins University) द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा कि अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित हजारों नए मामलें सामने आए है. जबकि इस महामारी के चपेट में 4 लाख 29 हजार से अधिक अमरीकी आ चुके है. अकेले न्‍यूयॉर्क (New York) में कोरोना वायरस के कहर से करीब पांच हजार लोग मारे गए है. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते अमेरिका में मरने वाले और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ेगी. अमेरिका की करीब 97 फीसदी आबादी अपने घरों में सिमटी हुई है. कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में युवक की हत्या

इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सांत्वना देते हुए कहा था कि नए आंकड़ों से पता चलता है कि जितनी आशंका थी, उससे कम मौतें हुई हैं. इस जानलेवा बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है. अमेरिका में कोविड-19 का केंद्र रहे न्यूयॉर्क में अकेले 5,400 (बुधवार तक) लोगों की मौत हुई है और 1,38,000 लोग संक्रमित पाए गए. इसके बाद न्यूजर्सी में सबसे ज्यादा जाने गई है. Coronavirus: राहुल गांधी ने अमेरिका को हाइड्रॉक्सिल क्लोरोक्विन निर्यात किए जाने पर जताई नाराजगी

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई है. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विश्वभर में वैश्विक तौर पर कोविड-19 संक्रमण से 79,385 मौतों के साथ कुल 13,56,780 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई है. दुनियाभर के 212 देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).