Second Wave of COVID-19 in Pakistan? इमरान ने दी चेतावनी, सर्दियों में आ सकती है कोविड-19 की दूसरी लहर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, ताकि कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि से बचा जा सके. खान ने रविवार को ट्वीट किया, "कुछ अन्य देशों की तुलना में अल्लाह पाकिस्तान में हमारे प्रति दयालु रहा है और उसने कोविड-19 के सबसे बुरे प्रभावों को लेकर हमें बख्शा है. लेकिन डर है कि सर्दियों की शुरूआत में वायरस की दूसरी लहर आ सकती है. मैं देश की पूरी जनता से इससे बचने के लिए मास्क पहनने का आग्रह करता हूं. साथ ही सभी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों को मास्क पहनना सुनिश्चित कराना चाहिए." द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पाकिस्तान में 632 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में कुल संक्रमणों की संख्या 3,14,616 हो गई है. वहीं 6 नई मौतों के बाद कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 6,513 हो गई. अब तक कुल 2,98,968 मरीज ठीक हो चुके हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को देश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाए गए एक राष्ट्रीय निकाय ने सभी प्रांतों और महासंघों की इकाइयों को मानक संचालक प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करने वाले रेस्तरां और शादी हॉल पर कार्रवाई करने के लिए कहा था.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, ताकि कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि से बचा जा सके. खान ने रविवार को ट्वीट किया, "कुछ अन्य देशों की तुलना में अल्लाह पाकिस्तान में हमारे प्रति दयालु रहा है और उसने कोविड-19 के सबसे बुरे प्रभावों को लेकर हमें बख्शा है. लेकिन डर है कि सर्दियों की शुरूआत में वायरस की दूसरी लहर आ सकती है. मैं देश की पूरी जनता से इससे बचने के लिए मास्क पहनने का आग्रह करता हूं. साथ ही सभी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों को मास्क पहनना सुनिश्चित कराना चाहिए."

इससे पहले 3 अक्टूबर को देश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाए गए एक राष्ट्रीय निकाय ने सभी प्रांतों और महासंघों की इकाइयों को मानक संचालक प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करने वाले रेस्तरां और शादी हॉल पर कार्रवाई करने के लिए कहा था. पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन ने भी देश में बढ़ रहे कोविड -19 मामलों पर चेतावनी जारी कर कहा है कि देश में बीमारी की दूसरी लहर आ सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड