Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान में फिर तबाही मचा सकता है कोरोना वायरस, इमरान हुए परेशान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस के नए मामलों के फिर से उभरने के कारण आने वाले महीनों में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका जताई है. डॉन न्यूज के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे आशंका है कि शहरों में कोरोवायरस मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस के नए मामलों के फिर से उभरने के कारण आने वाले महीनों में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका जताई है. डॉन न्यूज के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे आशंका है कि शहरों में कोरोवायरस मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है, जहां अक्टूबर और नवंबर में प्रदूषण की दर बढ़ जाती है." स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पंजाब प्रांत, खासकर लाहौर में बढ़ रहे मामलों की चेतावनी के बाद एक दूसरी लहर की आशंका सामने आई है, जबकि कराची में भी कोरोना पॉजिटिव मामलों की दर में वृद्धि हुई है.

हालांकि, महामारी के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए उपायों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया था, खान ने कहा कि अभी भी अपेक्षित दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए सावधानियों का पालन करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, "मुझे डर है कि अक्टूबर और नवंबर, इन दो महीनों में फैसलाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर और गुजरांवाला जैसे शहरों में जहां प्रदूषण अधिक है, कोरोनोवायरस मामलों की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है."

यह भी पढ़ें- Pakistan: पीएम इमरान खान के लिए खतरे की घंटी, 11 दलों की विपक्ष की रैली में हजारों लोग सड़को पर उतरे

इमरान ने कहा कि मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे जल्दी नहीं बढ़ेंगे. हम इसकी निगरानी कर रहे हैं. डॉन न्यूज के अनुसार, योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने घोषणा की थी कि हाल में ताजा मामलों में वृद्धि के कारण देश में कोरोना पॉजिटिविटि दर 2.37 प्रतिशत है जो कि 50 दिनों में सबसे ज्यादा है.

पाकिस्तान में कोरोना के अब तक 323,452 ममाले सामने आ चुके हैं, जबकि 6,659 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड