कोविड-19 संकट के बीच अमेजॅन एक लाख कर्मियों की करेगा भर्ती

कोरोनावायरस के कारण जब लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पर ही निर्भर हैं, तब अमेजॅन ने अमेरिका में अपने सभी केन्द्रों और डिलीवरी नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक लाख नए कर्मचारियों को रखने की योजना बनाई है. इन कर्मचारियों को वह पूर्ण कालिक और अंशकालिक तौर पर भर्ती करेगी.

प्रतीकात्मक चित्र (Photo Credits: BussinessSuiteOnline.com)

कोरोनावायरस के कारण जब लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पर ही निर्भर हैं, तब अमेजॅन ने अमेरिका में अपने सभी केन्द्रों और डिलीवरी नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक लाख नए कर्मचारियों को रखने की योजना बनाई है. इन कर्मचारियों को वह पूर्ण कालिक और अंशकालिक तौर पर भर्ती करेगी. अमेजॅन ने कहा है कि वह मांग में अभूतपूर्व वृद्धि देख रही है, इसका मतलब है कि उसे अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होगी. कर्मचारियों को लेकर उसकी यह जरूरत "साल के इस समय के लिए अभूतपूर्व" है.

अमेजॅन के डेव क्लॉर्क ने सोमवार को अपने एक ब्लॉग में लिखा, "हम हॉस्पिटेलिटी, रेस्टोरेंट और ट्रैवल क्षेत्र के ऐसे कई लोगों के बारे में जानते हैं जो इस संकट के कारण आर्थिक तौर पर प्रभावित हुए हैं. हम उन लोगों का अपनी टीम में स्वागत करते हैं, जब तक स्थितियां फिर से सामान्य नहीं हो जाती हैं और उनके पुराने नियोक्ता उन्हें फिर से रखने में सक्षम नहीं हो जाते हैं, वे हमारी टीम का हिस्सा बनकर काम करें."

यह भी पढ़ें- Coronavirus In USA: जुलाई तक अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप होगा खत्म, ट्रंप ने जताई उम्मीद

ऑनलाइन क्षेत्र की इस दिग्गज रिटेल कंपनी ने कहा कि वह अमेरिका, यूरोप और कनाडा में अपने वेयरहाउस और डिलेवरी कर्मचारियों का प्रति घंटे वेतन भी बढ़ाएगी. अप्रैल से अमेरिका में अमेजॅन अपने कर्मचारियों को प्रति कार्य घंटे दो डॉलर ज्यादा देगी, जो कि अभी क्षेत्र के आधार पर 15 डॉलर प्रति घंटे या इससे ज्यादा है. इसी तरह ब्रिटेन में प्रति घंटे दो पाउंड और कई यूरोपियन देशों में करीब दो यूरो प्रति घंटे वेतन बढ़ाएगी.

अमेरिका में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 4,000 तक पहुंच गई है, जिसमें 65 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\