Corona Virus in Pakistan: पाकिस्तान के स्कूलों में 380 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 29 जिलों के 2,108 शैक्षणिक संस्थानों में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन को लेकर निरीक्षण किए गए थे, जिसमें से 46 सरकारी स्कूलों और 1 निजी स्कूल को सील करना पड़ा.

कोरोना संक्रमण/पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के कम से कम 380 सदस्यों का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, निगरानी और मूल्यांकन महानिदेशालय ने रविवार की रिपोर्ट में कहा कि 380 मामलों में से 246 मामले कराची में दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट से पता चलता है कि 12 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्कूलों से जुड़े 64,827 लोगों का परीक्षण किया गया था। जिनमें से अभी 10,248 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 29 जिलों के 2,108 शैक्षणिक संस्थानों में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन को लेकर निरीक्षण किए गए थे, जिसमें से 46 सरकारी स्कूलों और 1 निजी स्कूल को सील करना पड़ा.

वहीं 857 स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे . 1,039 स्कूलों में हाथ धोने या सफाई करने वालों के लिए उचित सुविधाएं नहीं थीं, 807 स्कूलों में कक्षाओं को डिस्इंफेक्टेड नहीं किया जा रहा था, 1,204 स्कूलों में स्वच्छ शौचालय नहीं थे और 1,352 स्कूलों ने कोरोनावायरस को लेकर दिशा-निर्देश प्रदर्शित नहीं किए गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड