Corona Virus: रूस में सामने आए कोविड-19 के 23,351 नए मामले
रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 23,351 नए मामले सामने आए हैं. यह संख्या एक दिन पहले के दैनिक आंकड़ों 24,150 से कम रही.
मॉस्को, 5 जनवरी : रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (COVID-19) के 23,351 नए मामले सामने आए हैं. यह संख्या एक दिन पहले के दैनिक आंकड़ों 24,150 से कम रही. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कोविड-19 रिस्पांस सेंटर ने कहा कि देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32,60,138 हो गई है. इसमें से 58,988 लोगों की मौत हो चुकी है और 26,40,036 लोग ठीक हो चुके हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccination: क्या कोई बिना रजिस्ट्रेशन के कोरोना वैक्सीन प्राप्त कर सकता है? जानिए ऐसे कई सवालों के जवाब
रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को (Moscow) में बीते दिन 3,591 नए मामले दर्ज किए गए. इसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 8,28,870 हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

