विदेश

Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 5.48 करोड़ के पार, अब तक 1.32 लाख से अधिक की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 5.48 करोड़ के पार पहुंच गए हैं, जबकि 1,325,750 से ज्यादा लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं. सीएसएसई के अनुसार, 11,197,791 मामलों और 247,142 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है.

Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 5.48 करोड़ के पार, अब तक 1.32 लाख से अधिक की हुई मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 17 नवंबर: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 5.48 करोड़ के पार पहुंच गए हैं, जबकि 1,325,750 से ज्यादा लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि मंगलवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 54,826,773 रही, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,325,752 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, 11,197,791 मामलों और 247,142 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है. वहीं, 8,845,127 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (5,863,093), फ्रांस (2,041,293), रूस (1,932,711), स्पेन (1,496,864), ब्रिटेन (1,394,299), अर्जेटीना (1,318,384), इटली (1,205,881), कोलंबिया (1,205,217) और मेक्सिको (1,006,522) हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में COVID19 मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का उठाया मुद्दा

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (98,542), ब्रिटेन (52,240), इटली (45,733), फ्रांस (45,122), ईरान (41,979), स्पेन (41,253), अर्जेंटीना (35,727), पेरू (35,231) कोलंबिया (34,223), रूस (33,184) और दक्षिण अफ्रीका (20,314) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).