COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के मामले 19.77 करोड़ से ज्यादा
दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़कर 19.77 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 42.1 लाख से ज्यादा लोगों की जाने गई है. अभी तक 407 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए है.
वाशिंगटन, 1 अगस्त: दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़कर 19.77 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 42.1 लाख से ज्यादा लोगों की जाने गई है. अभी तक 407 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए है. रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 197,764,668, 4,215,862 और 4,078,901,841 है.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 34,974,823 और 613,133 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 31,613,993 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,917,855), फ्रांस (6,190,334), रूस (6,185,249), यूके (5,883,421), तुर्की (5,704,713), अर्जेंटीना (4,929,764), कोलंबिया (4,785,320), स्पेन (4,447,044) इटली (4,350,028), ईरान (3,871,008), जर्मनी (3,776,724) और इंडोनेशिया (3,409,658) हैं. यह भी पढ़े :COVID-19 Spike: फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्र ने इन राज्यों से सख्ती बरतने को कहा
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 556,370 के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (423,810), मैक्सिको (240,456), पेरू (196,214), रूस (155,952), यूके (129,949), इटली (128,063), कोलंबिया (120,723), फ्रांस (112,055) और अर्जेंटीना (105,721) 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत होने वाले देश हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

