भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध: रूसी राजदूत

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत और अन्य राष्ट्रों के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.

Ambassador Denis Alipov (IMG: Twitter)

नई दिल्ली, 30 मार्च : भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत और अन्य राष्ट्रों के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. उनकी यह टिप्पणी 22 मार्च को रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए घातक आतंकी हमले के बाद आई है. उस हमले में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. रूसी राजदूत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''रूस भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय रूप से आतंकवाद के खतरे से निर्णायक रूप से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है."

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सार्वजनिक कार्यकर्ताओं ने रूस को समर्थन और सभी रूपों में आतंकवाद को अस्वीकार करने के मजबूत बयान दिए हैं." राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत और अन्य देशों के लोगों द्वारा पीड़ितों, उनके परिजनों और रूसी सरकार के प्रति दिखाई गई भावनाओं की भी सराहना की. यह भी पढ़ें : ट्रंप खेमे ने 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के लिए बाइडन की आलोचना की

राजदूत अलीपोव ने कहा कि दूतावास को 22 मार्च को मॉस्को के पास घातक आतंकवादी हमले की निंदा और जानमाल के भारी नुकसान पर सहानुभूति व्यक्त करने वाले शोक संदेश मिलते रहते हैं. रूस के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था, "हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं. दुःख की इस घड़ी में भारत रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी