पाकिस्तान में पहली बार शुरू हुई कमर्शियल मेट्रो ट्रेन सेवा

पाकिस्तान की पहली मेट्रो ट्रेन सेवा ऑरेंज लाइन ने लाहौर में अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत एक प्रारंभिक परियोजना के रूप में ऑरेंज लाइन का निर्माण चीन की स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड और चीन नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने किया है.

मेट्रो (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान की पहली मेट्रो ट्रेन सेवा ऑरेंज लाइन ने लाहौर में अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत एक प्रारंभिक परियोजना के रूप में ऑरेंज लाइन का निर्माण चीन की स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड और चीन नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने किया है.

निर्माण के 5 साल के दौरान ऑरेंज लाइन से 7 हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिला और अब संचालन-रखरखाव से 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. रविवार को इसके उद्घाटन के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने कहा कि ऑरेंज लाइन पहली ईको-फ्रेंडली परिवहन परियोजना है जो लाहौर के लोगों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधाएं प्रदान करेगी. यह भी पढ़े: जम्मू कश्मीर : पकिस्तान ने किया सीजफायर का फिर उलंघन, कुपवाड़ा में एक जवान शहीद

चीनी वाणिज्यदूत लोंग डिंगबिन ने कहा कि ऑरेंज लाइन सीपीईसी की एक और बड़ी उपलब्धि है और यह लाहौर में यातायात की स्थिति को बेहतर करेगा. ट्रेनों के 27 सेट चलेंगे जो रोजाना ढाई लाख यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती यात्रा सुविधा देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट