चीन : रसायनिक संयंत्र विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 64, 28 अभी भी लापता
के जिआंग्सू प्रांत (Ki Jiangsu Province) में गुरुवार को एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 64 हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं...
बीजिंग: के जिआंग्सू प्रांत (Ki Jiangsu Province) में गुरुवार को एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 64 हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यांचेंग के महापौर काओ लुबाओ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 64 मृतकों में से 26 की शिनाख्त हो गई है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने काओ के हवाले से कहा कि एक व्यक्ति को शनिवार सुबह बचा लिया गया. विस्फोट में 94 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से 21 लोगों की हालत नाजुक है. यह विस्फोट येनचेंग में शियांगशुई काउंटी में एक रासायनिक इंडस्ट्रियल पार्क में जिआंग्सू तिआंजिआई केमिकल कंपनी लिमिटेड में गुरुवार दोपहर 2.48 बजे हुआ.
यह भी पढ़ें: चीन: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 26 की हुई मौत 28 घायल
चीन के भूकंप विभाग ने विस्फोट के समय 2.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया. चीन में इससे पहले अगस्त 2015 में तिआंजिन में बड़ा विस्फोट हुआ था जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 1,000 लोग घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

