विदेश

चंद्रमा पर खोज की तैयारी में जुटा चीन, नई पीढ़ी के मानव चालित रॉकेट व अंतरिक्ष यान को कर रहा है विकसित 

12वें चीन इंटरनेशनल एविएशन व एयरोस्पेस एक्जिबिशन में वांग शियाओजुन ने कहा कि रॉकेट का इस्तेमाल चीन के मानवयुक्त चंद्र मिशन के तहत चंद्रमा के चारों तरफ उड़ाने के लिए किया जाएगा.

चंद्रमा पर खोज की तैयारी में जुटा चीन, नई पीढ़ी के मानव चालित रॉकेट व अंतरिक्ष यान को कर रहा है विकसित 
चीन का झंडा (photo Credits: PTI)

बीजिंग: चीन, चंद्रमा पर खोज के लिए नई पीढ़ी के मानव चालित रॉकेट व अंतरिक्ष यान विकसित कर रहा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, झुहाई में मंगलवार को 12वें चीन इंटरनेशनल एविएशन व एयरोस्पेस एक्जिबिशन में वांग शियाओजुन ने कहा कि रॉकेट का इस्तेमाल चीन के मानवयुक्त चंद्र मिशन के तहत चंद्रमा के चारों तरफ उड़ाने के लिए किया जाएगा. वांग ने कहा कि इससे अंतरिक्ष यात्रियों को लांग मार्च-9 वाहक रॉकेट के साथ भविष्य में एक मून बेस के निर्माण में मदद मिलेगी.

वांग ने कहा कि नए रॉकेट में चंद्र प्रक्षेपणों के 25 टन ढोने व पृथ्वी के निचले कक्ष के लिए 70 टन ले जाने की क्षमता होगी. वांग ने कहा कि रॉकेट के इंजन का परीक्षण हाल में किया गया है. उन्होंने कहा कि नया मानव चालित अंतरिक्ष यान नौ मीटर लंबा, 23 टन भारवाला होगा.

वे 2016 चुनावों में कथित रूप से ट्रंप द्वारा रूसी सरकार की मदद से गलत तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोपों की नए सिरे से जांच के लिए भी दबाव बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: चीन और अमेरिका में तनातनी बरकरार: युद्धपोत आए आमने सामने

इस बीच, रिपब्लिकंस ने डेमोक्रेट्स की सीनेट में जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. पार्टी अपने बहुमत में विस्तार करती हुई दिखाई दे रही है. रिपब्लिकन ने फ्लोरिडा, टेक्सास, टेनेसी की मुख्य सीटों पर बढ़त बना ली है और डेमोक्रेट के कब्जे वाली नार्थ डकोटा व इंडियाना सीट को जीत लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).