China: चीन बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड एयरपोर्ट, जापान के कंसाई हवाई अड्डे से भी होगा बड़ा; जानें इसकी खासियतें

चीन की शी जिनपिंग सरकार जिनझोऊ खाड़ी (Jinzhou Bay) में कृत्रिम जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड एयरपोर्ट डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dalian Jinzhouwan International Airport) बना रही है.

Photo- @Ravi3pathi/X

Dalian Jinzhouwan International Airport: चीन की शी जिनपिंग सरकार जिनझोऊ खाड़ी (Jinzhou Bay) में कृत्रिम जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड एयरपोर्ट डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dalian Jinzhouwan International Airport) बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एयरपोर्ट न केवल चीन के पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े आइलैंड एयरपोर्ट होगा. जो हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (4.8 वर्ग मील) और जापान के कंसाई एयरपोर्ट (4.1 वर्ग मील) को भी पीछे छोड़ देगा.

डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कई बार विस्तार दिया गया. 2018 में यह लगभग 1.9 करोड़ यात्रियों को सेवा देने के बाद चीन का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया था. जगह की कमी के कारण, नया और बड़ा एयरपोर्ट बनाने की जरूरत महसूस हुई.

ये भी पढें: चीनी नौसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसा क्या किया जिससे भड़का फिलीपींस ? फिर आमने सामने बीजिंग और मनीला

क्या होगी इस एयरपोर्ट की खासियत?

डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण चीन की तेजी से बढ़ती विमानन जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है. यह चीन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक अहम परिवहन हब बनेगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक प्रमुख केंद्र साबित होगा.

Share Now

\