China COVID-19 Update: कोविड में बढ़ोतरी के बीच चीन के श्मशान घाटों पर भीड़ सैटेलाइट इमेजेज में कैद
कई चीनी शहरों में उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि श्मशान और अंतिम संस्कार की जगहों पर काफी भीड़ है, लोग लाइन लगाए खड़े हैं. सीएनएन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
नई दिल्ली, 11 जनवरी : कई चीनी शहरों में उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि श्मशान और अंतिम संस्कार की जगहों पर काफी भीड़ है, लोग लाइन लगाए खड़े हैं. सीएनएन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में सैटेलाइट मैक्सर द्वारा ली गई इमेजेस बीजिंग के बाहरी इलाके में एक अंतिम संस्कार की जगह दिखाती हैं, जो एक नए पार्किं ग क्षेत्र का निर्माण करती प्रतीत होती है. साथ ही कुनमिंग, नानजिंग, चेंग्दू, तांगशान और हुजो में श्मशान घाटों के बाहर इंतजार कर रहे वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने हाल ही में वायरस के प्रति अपने सख्त जीरो-कोविड नीति खत्म कर दी है, जिसने नागरिकों के व्यक्तिगत जीवन पर दो साल से अधिक समय तक कड़े नियंत्रण के बाद बड़े पैमाने पर अशांति फैला दी थी. सीएनएन ने बीजिंग में मृतकों को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल की जा रही अस्थायी सुविधाओं पर पहली बार रिपोर्ट की है. काम करने वाले कर्मचारी यलो बॉडी बैग वाले क्रेट की मात्रा को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और परिवार अपने प्रियजनों को दफनाने या दाह संस्कार करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : China Covid-19 Update: चीन ने कोविड नीति के आलोचकों के सोशल मीडिया खातों को किया बंद
इस बीच, प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से चीन के आधिकारिक कोविड-19 मौतों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से कम बनी हुई है. 7 दिसंबर से अब तक केवल 37 मौतें दर्ज की गई हैं. अस्पतालों और श्मशान घाटों की रिपोर्ट आने के बाद, चीन को डब्ल्यूएचओ और अमेरिका के आरोपों का सामना करना पड़ा है कि वह अपने वर्तमान प्रकोप की गंभीरता का कम प्रतिनिधित्व कर रहा है. शीर्ष वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीजिंग से विस्फोटक प्रसार के बारे में अधिक डेटा साझा करने का आग्रह किया है.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एढेनम घेब्येयियस ने पिछले सप्ताह जिनेवा में एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, "हम चीन से अस्पताल में भर्ती होने और मौतों पर अधिक तेजी से, नियमित, विश्वसनीय डेटा के साथ-साथ अधिक व्यापक, रीयल-टाइम वायरल सीक्वेंसिंग के लिए लगातार पूछ रहे हैं." उन्होंने कहा, "डब्ल्यूएचओ चीन में जीवन के जोखिम के बारे में चिंतित है और अस्पताल में भर्ती होने, गंभीर बीमारी और मृत्यु से बचाने के लिए बूस्टर डोज सहित टीकाकरण के महत्व को दोहरा रहे हैं."
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिक विस्तार से बोलते हुए, स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा कि अस्पताल और आईसीयू में प्रवेश के साथ-साथ मौतों के संदर्भ में चीन द्वारा जारी संख्या 'बीमारी के वास्तविक प्रभाव को कम दर्शाती है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

