अमेरिका फूड फेस्टिवल गोलीबारी में खुलासा, 19 वर्षीय युवक पर गोली बरसाने का आरोप
अमेरिका में रविवार को फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी के पीछे 19 वर्षीय एक युवा बंदूकधारी को जिम्मेदार पाया गया है. इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य लोग घायल हो गए थे
लॉस एंजिलिस: अमेरिका में रविवार को फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी के पीछे 19 वर्षीय एक युवा बंदूकधारी को जिम्मेदार पाया गया है. इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य लोग घायल हो गए थे. अधिकारियों ने कहा कि एके-47 राइफल से लैस सैंटिनो विलियम लेगन नामक हमलावर ने रविवार को कैलिफोर्निया (California)के गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल (California garlic festival) में अंधाधुंध गोलाबारी की थी। गोलीबारी शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था.
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हमले के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है. लेकिन मीडया में आई खबरों में कहा गया है कि जांचकर्ता लेगन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रहे हैं. यह भी पढ़े: कैलिफोर्निया के वार्षिक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल
इनमें इंस्टाग्राम पर चार दिन पहले बनाया गया एक अकाउंट भी है जिसमें उसने श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ बतानी वाली एक किताब का जिक्र किया था. गिरलॉय पुलिस प्रमुख स्कॉट स्मिथी ने कहा कि पुलिस एक दूसरे संदिग्ध की भी तलाश करने का प्रयास कर रही है जिसने हो सकता है लेगन की मदद की हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

