विदेश

ब्राजील की जेल में कैदियों के बीच झड़प, मरने वालों की संख्या 40 हुई

उत्तरी ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 40 कैदियों की मौत हो गई. इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी

ब्राजील की जेल में कैदियों के बीच झड़प, मरने वालों की संख्या 40 हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

रियो डी जनेरियो: उत्तरी ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 40 कैदियों की मौत हो गई. इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी. एमेजोनस राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों की मौत ‘‘दम घुटने’’ के कारण हुई. आधिकारियों ने पहले मृतक संख्या 42 बताई थी लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 40 कर दिया गया.

मारे गए कैदियों में कम से कम 25 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं. जेल अधिकारियों ने बताया कि हत्या में किसी बंदूक या चाकू का इस्तेमाल नहीं किया गया. यह भी पढ़े: वेनेजुएला की जेल में हुई हाथापाई, 29 कैदियों की मौत, 19 पुलिसकर्मी घायल

ऐसा प्रतीत होता है कि हिंसा ‘‘उन कैदियों के बीच विवाद के कारण हुई जो एक ही आपराधिक समूह के थे और राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे’’. संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).