वायरल

Brazil: हमलावरों ने इन्स्टाग्राम पर लाइव जुड़वा बहनों को गोलियों से भुना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर

ब्राजील में एक भयानक अमानवीय घटना घटी जिसमें, दो जुड़वा बहनों की इंस्टाग्राम पर लाइव हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. शूटिंग के फुटेज को तब से हजारों बार देखा जा चुका है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार दोनों बहनों को स्थानीय रूप से अमालिया और अमांडा अल्वेस के रूप में जाना जाता है....

Brazil: हमलावरों ने इन्स्टाग्राम पर लाइव जुड़वा बहनों को गोलियों से भुना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर
दोनों बहनें और संदिग्ध आरोपी (Photo Credits: Youtube)

ब्राजील में एक भयानक अमानवीय घटना घटी जिसमें, दो जुड़वा बहनों की इंस्टाग्राम पर लाइव हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. शूटिंग के फुटेज को तब से हजारों बार देखा जा चुका है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार दोनों बहनों को स्थानीय रूप से अमालिया और अमांडा अल्वेस के रूप में जाना जाता है. ब्राजील के पैकाजस में एक प्रॉपर्टी एरिया में संपत्ति परिसर के पीछे एक सड़क के किनारे मारे जाने के कुछ ही घंटों बाद युवतियों के शव दुखद रूप से पाए गए. अमांडा अल्वेस अपने पीछे तीन साल की बेटी छोड़ गई है, जबकि उसकी जुड़वां बहन अमालिया अल्वेस एक बेटे की मां थी, जो केवल छह महीने का था. यह भी पढ़ें: Man Dies During Sex: सेक्स करते समय गई शख्स की जान, पोस्टमार्टम में जो खुलासा हुआ उसे जानकार उड़ जाएंगे होश

इस मामले में एक संदिग्ध किशोर को खूनखराबे के शक में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस 17 वर्षीय माटेउस अब्रू से पूछताछ कर रही है. वीडियो फुटेज में जुड़वा बहनों के आखिरी पलों को कैद किया गया है. वीडियो में दोनों एक गंदी सड़क पर एक-दूसरे के बगल में घुटने टेक कर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब्रू ने कथित तौर पर दोनों बहनों को गोली मारने से पहले उन्हें जुड़ा बनाने को कहा, उसके बाद फिर बड़ी ही बेरहमी से उन्हें गोली मार दी.

इस घटना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि इस पूरी घटना के पीछे ड्रग तस्करों का हाथ है. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों बहनों को ड्रग तस्करों के बारे में काफी जानकारी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).