विदेश

सीरियाई तट के पास नाव पलटी, 73 लोगों की मौत

सीरियाई तट के पास एक नाव के डूबने से कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई. सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

सीरियाई तट के पास नाव पलटी, 73 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

दमिश्क/बेरूत, 24 सितंबर : सीरियाई तट के पास एक नाव के डूबने से कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई. सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-गबाश ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सीरिया के तटीय शहर टार्टस के अल-बासेल अस्पताल में नाव के डूबने के बाद 20 लोगों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए भेज दिया है.

सी पोर्ट्स के सीरियाई जनरल डायरेक्टर समीर कोब्रोस्ली ने शुक्रवार को बचाए गए लोगों की गवाही का हवाला देते हुए कहा, नाव मंगलवार को लेबनान से अवैध प्रवासियों को 'अज्ञात गंतव्यों' पर ले जा रही थी. कोब्रोस्ली ने कहा कि सीरिया के अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए एक खोज और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को 31 शव मिले. यह भी पढ़ें : अमेरिका ने अफगानिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा खत्म किया

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुल-रहमान ने शुक्रवार को सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि नाव की मूल क्षमता केवल 30 लोगों की थी, लेकिन उसमें 100 से 150 लोग सवार थे. लेबनान के लोक निर्माण और परिवहन मंत्री अली हमीह के अनुसार, बचाए गए 20 प्रवासियों में पांच लेबनानी, 12 सीरियाई और 3 फिलिस्तीनी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).